बाप बेटे के संग सबसे अलग सबसे अलग रंग
अगर मै आज हूॅ तो वह है मेरा कल चाहता यही हर पिता की वह हो जीवन मे सफल
वह भीग जाएगा तो पड जाएगा बीमार मै इतना भीगना सम्हाल सकता हूॅ यार
वह नया मै हू पुराना उसे बचा कर कल है बचाना मैने सहा है इसलिये सह सकता हू थोडी देर भीगा रह सकता हूॅ
यह भी है एक सुन्दर एहसास बाप बेटे को सम्हाल दे रहा विश्वास
No comments:
Post a Comment