तुम्हे गोद मे सुलाती हूॅ जीवन सुख पाती हूॅ
तुम जब से आये मेरी गोद तब से तुम्हारी एक एक हरकत ही मेरा मनो विनोद
तुम्ही मेरी आशाओ कीज्योत और प्रकाश मेरा उन्नत आकाश
तुम्हारे संग जो क्षण बिताती हू जीवन पूर्णता पाती हूॅ
तुम्हारे चेहरे की एक छोटी सी मुस्कान दूर कर देती मेरी सारी तकलीफ थकान
No comments:
Post a Comment