Friday, December 16, 2016

गर्मी की तपती धूप मे वही थी छाॅव उसके नाम से पहचाना जाता था गाॅव

Photo
मेरे गाॅव का वह बरगद मुझे आज भी याद इतने साल बाद
जो मेरे दादा की उमर से बडा था जाने कब से खडा था
गर्मी की तपती धूप मे वही थी छाॅव उसके नाम से पहचाना जाता था गाॅव
धूप खाये बैल और गाय वही बैठ सुस्ताए हम भी गर्मी की चाौपाल सजाए
दोने और पत्तल वाले आते और पत्ते तोड दोना बनाते अपना रोजगार चलाते
हजारो हजारो जीव उसपर रहते और पलते ऐसे पेड अब देखने को नही मिलते
उसकी लडकती जटाए सालो से तपस्या मे लीन तपस्वी की याद दिलाए
पता चला एक नालायक ने उसे कटवाय जिसने उसकी छाया मे अपना बचपन बिताया
सच आदमी सबसे बडा नमक हराम है उसे बस अपने मतलब से काम है

No comments:

Post a Comment