Tuesday, December 13, 2016

राजस्थानी आदमी से पूछो पानी का मोल नही मिलता जिसको हो जाता अनमोल

Image result for govardhan puja 
गोवर्धन पूजा का है भगवान कृष्ण का संदेश प्रकृति आपके लिये सबसे खास है विशेषपंच तत्व से होता हमारा निर्माण उसका संवर्धन उसकी रक्षा कार्य महान| सारी ताकते हो खिलाफ तब भी प्रकृति तुम्हे बचा लेगी तुम उसे अपनावोगे वह तुम्हे अपना लेगी। तुम्हारे शरीर का सबसे बडा हिस्सा है जल इसको आज बचाओ नही तो नही होगा कोई कल | राजस्थानी आदमी से पूछो पानी का मोल नही मिलता जिसको हो जाता अनमोल। करोड का मकान बना आदमी जब पानी के लिये होता है परेशान तो लगता बेकार मकान बनाया हुआ नुकसान। आज दिल्ली जैसे शहरो मे हवा खराब है मुश्किल हो गया जीवन क्या जवाब है। तब समझ आता है हमारे पूर्वज क्यो करते थे पीपल की पूजा क्योकि जीवन बचाना है तो उपाय नही दूजा। धरती के प्रदूषण के कारण जो हो रहा नुकसान, जमीन हो रही बंजर फसल मे मिल रहा जहर का प्रमाण ।पंजाब मे चलती है कैंसर ट्रेन इस बात की गवाह, धरती मे जहर मिला हमने किया कितना गुनाह। ओजोन परत की होती है खूब बात, व्यवहार का बदलाव ही ला सकता परिवर्तन नही कोई अन्य करामात। यही सिद्धांत कृष्ण भगवान ने दिया था हजारो साल पहले गोवर्धन पूजा कर सुधरना है तो जरा उनके जीवन पर डालो नजर

No comments:

Post a Comment