Thursday, November 3, 2016

बच्चो का बुरा न मानो



पप्पू लल्लू के सवाल जवाब उल्टे सीधे बे हिसाब दोनो कुछ भी जाते बोल इनके वचनो का क्या मोल।
पप्पू .ये लोग सैनिक की शहादत पर नही आत्म हत्या पर क्यो रोते है।
लल्लू. ये अपनी सत्ता बनाने के लिये अधीर होते है।
पप्पू . दिग्गी राजा हर एनकांउटर को फेक क्यो बताते है।
लल्लू. यह बिमारी लाईलाज है समझ नही पाया समाज है।
पप्पू . एनडी टीवी पर लग गई एक दिन की रोक।
लल्लू.क्या फरक पडता है कहाॅ थे इसको देखने वाले लोग।
पप्पू. अखिलश की यात्रा मे चल रही थी लाठी।
लल्लू.कल तक दूसरे खा रहे थे मार, आदत पड गई अब आपस मे हो रहा इजहार।
पप्पू. विवेक ओबेराए को फिल्म मे क्यो नही मिलता काम।
लल्लू. फिल्म मे एक दो मालिक है बाकि गुलाम

Wednesday, November 2, 2016

बच्चो का बुरा न मानो



पप्पू लल्लू के सवाल जवाब उल्टे सीधे बे हिसाब, दोनो कुछ भी जाते बोल इनके वचनो का क्या मोल।
पप्पू.मरने पर जाते है तो रोते है या हॅसते।
लल्लू. सही का गम हो तो रोते राजनीति होतो हॅसते।
पप्पू. औरत भी तीन बार तलाक कह सकती है।
लल्लू. नही उसको नही हासिल यह मुकाम।
पप्पू. नितिश आतंकियो के मरने से क्यो नाराज।
लल्लू. बिहार मे आतंकियो को जिन्दा रखने का है रिवाज ।
पप्पू. अखिलेश का मुलायम से क्या झगडा।
लल्लू. उसको लगता राहुल का साथ पा वह हो गया तगडा।
पप्पू. जौहर की अगली फिल्म मे होगा कौन सा पाकिस्तानी कलाकार।
लल्लू. उसका घट गया प्रेम उतर चुका बुखार

व्यसन करता जीवन का नाश करो विश्वास



मेरे गाॅव मे खुलने वाली थी शराब की दुकान ,सबने मिलकर मना किया कि इससे होगा गाॅव का बहुत नुकसान।पीने वालो की होगी भीड और दारूबाजो से भर जाएगा रास्ता, पीने के बाद आदमी बहक जाता फिर उसका किससे रहता वास्ता।गाॅव के औरत बच्चे होगे परेशान ,थोडा फायदा बाकि नुकसान ही नुकसान| ऐसा कह उसे समझाया, जगह न देने के लिये मनाया। एक दुकान कर देती पूरा गाॅव खराब, झगडे झंझट होते बे हिसाब। इस व्यसन को जो करते है उनके घर का देखो हाल, पीने को बच्चे के लिये दूध नही पर रहता आदमी को बोतल का खयाल|कितना भी कमाओ दारू पी जाती है सारा पैसा, जीवन रहता डरा सहमा बदहाली जैसा। बच्चो के अंदर डर इस कदर जाता भर, बाते नही करते अपने बाप से न मिलाते नजर। उस पर ज्यादा पीने से हो जाता शरीर खराब, थोडी बहुत जो उम्मीदे है वह भी देन लगती जवाब । छोटे छोटे बच्चे उनकी जिम्मेदारी और भार ,कम उम्र की मौत से बिखर जाता परिवार। इस व्यसन को हमेशा के लिये दो त्याग ,तुम किसी के पिता हो किसी का हो सुहाग।जितना पी जाते थे अब वह होगी आय, व्यसन से दूर होकर शांती से जीवन बिताए।

बच्चो का बुरा न मानो



पप्पू लल्लू के सवाल जवाब उल्टे सीधे बे हिसाब दोनो कुछ भी जाते बोल इनके वचनो का क्या मोल।
पप्पू. राहुल गाॅधी आजकल क्या कर रहे ।
लल्लू. राहुल अखिलेश के साथ एक खाट पर सो रहे।
पप्पू.केजरीवाल क्या चाहते है ये बताओ।
लल्लू.मुख्यमंत्री है चाहते प्रधानमंत्री का काम, बातो के वीर बाते करवालो तमाम।
पप्पू. पीओके मे लोग पाकिस्तान के खिलाफ।
लल्लू. शोषण को मिलता है यही जवाब।
पप्पू. फिल्मवाले आजकल कर रहे बडी देशभक्त की बात।
लल्लू. रोग की दवाई ठीक हो तो उत्तम रहता है स्वास्थ
पप्पू. नितिश लालू मे कौन है भारी।
लल्लू . जिसकी शाहबउद्दीन से यारी।

Tuesday, November 1, 2016

काॅटे नही उगाओ, उगाओ फलदार पेड

एक केम्पस मे देख फलदार पेड मन खुश हो गया मैने पूछा यह किस अकलमंद का है प्रयास ,जो आज महक रहा पूरा परिसर फैल रही फलो की सुवास। जहाॅ जता हूॅ देखता हू लगा रक्खे है कुछ भी उटपटाग पेड कम जगह और 127लाख को खिलाना जिलाना कठिनाई अब भी है शेष ,तो पेड लगाने होगे जगह के अनुसार विशेष। अब तो बीत गया जंगल मे मंगल वाला दौर, न फल न छाया तपती धूप चारो ओर। अब जंगल पर आश्रित जीवन क्यो न हो कमजोर ,कुपोषण का शिकार पेड कट गये अब न खाने को फल न रोजगार। नही तो दिन बीत जाता था जंगल की छाॅव ,कौन लौटता था घर कुछ खाने गाॅव। फल खाकर खेलकर सो जाते थे और मजबूत जवान खडे हो जाते थे। किसी के घर मे कहाॅ होता था इतना खाना, दिन बीत गये पर गरीब का न बदला जमाना। इसलिये भारत की आबादी कमजोर है ,सरकारी योजनाओ मे बेहूदे पेड लगाने पर जोर है। एक सेहजन का पेड कर देता गरीब की सब्जी का प्रबंध, नही रहता फिर उसका कुपोषण से सम्बन्ध। जामुन का पेड कोई भी लगाए फल सबको मिलता है, गरीब का बच्चा तो यही सब खाकर पलता है। ऐसे ही मिलता था सीता फल, पर बीत गया वह सुनहरा कल। यह उगते थे खेतो की मेड पर न जानवर ,के खाने की चिंता न रखवाली की फिकर। चलो यह हो गई बीती बात ,आओ मिलकर करे नई शुरूवात। जब हम ठान लेते है तो झुका देते है चीन जैसा देश फि र अब कहने को क्या रह जाता

बच्चो का बुरा न मानो

पप्पू लल्लू के सवाल जवाब उल्टे सीधे बे हिसाब दोनो कुछ भी जाते बोल इनके वचनो का क्या मोल।
पप्पू . कल आतंकी मर गये 8 ।
लल्लू. काजू बदाम खिलाने वाले बचे है साठ।
पप्पू. इससे दिगी राजा नाराज है।
लल्लू .इसके पीछे छुपे कुछ राज है।
पप्पू. कश्मीर मे बच्चो के स्कूल जला रहे है।
लल्लू.अपने हाथे अपने घर मे आग लगा रहे है।
पप्पू .आज सुबह आसमान मे धुंध थी छाई।
लल्लू. लगता है अब बहुत ज्यादा लोग बीडी पीने लगे है भाई।
पप्पू. सुना है करीना को होने वाला है बच्चा।
लल्लू .एक भाई की शादी होगी और दूसरा पहनेगा कच्छा ।
पप्पू. केजरीवाल जी परेशान क्यू रहते है हमेशा।
लल्लू.इसमे कुछ नही जवाब देने जैसा।
पप्पू .पाकिस्तान मे यह सब क्या चल रहा है ।
लल्लू .अपनी लगाई आग मे खुद जल रहा है।